Wednesday, April 22, 2026
Homeमनोरंजनरम्भा की कार का हुआ एक्सीडेंट, अभिनेत्री ने फैंस से की प्रार्थना...

रम्भा की कार का हुआ एक्सीडेंट, अभिनेत्री ने फैंस से की प्रार्थना की अपील

फिल्म अभिनेत्री रम्भा की कार का एक्सीडेंट हो गया है। घटना के वक्त उनकी गाड़ी में उनके बच्चे और नैनी भी मौजूद थीं। इसकी जानकारी खुद रम्भा ने मंगलवार को सोशल मीडिया के जरिये फैंस को दी है। इसके साथ ही उन्होंने फैंस से अपनी बेटी के लिए दुआ करने की भी अपील की है। रम्भा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर चार तस्वीरें साझा की हैं, जिनमे से पहली तस्वीर उनकी बेटी की भी है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं अन्य तस्वीरें कार की हैं,जो इस दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हो गई है। तस्वीरों को साझा करते हुए रम्भा ने लिखा-‘स्कूल से बच्चों को लेने गई थी, जब वापस आ रहे थे तो पीछे एक चौराहे पर हमारी कार को दूसरी कार ने टक्कर मार दी! बच्चों के साथ मुझे और नैनी” को मामूली चोटें आईं हैं। लेकिन हम सुरक्षित हैं। मेरी छोटी साशा अभी भी अस्पताल में हैं। बुरा दिन बुरा समय। कृपया हमारे लिए प्रार्थना करें ।आपकी प्रार्थना बहुत मायने रखती है ।’

रम्भा की इस पोस्ट के बाद फैंस एवं सेलिब्रिटी जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स रम्भा की इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए सभी के सुरक्षित होने के लिए भगवान को धन्यवाद दे रहे हैं। साथ ही उनकी बेटी के जल्द स्वस्थ होने की दुआ भी कर रहे हैं।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular