Friday, September 18, 2026
Homeराष्ट्रीययेदियुरप्पा की हालत स्थिर, बेटी को भी हुआ कोरोना

येदियुरप्पा की हालत स्थिर, बेटी को भी हुआ कोरोना

नेशनल डेस्क

नई दिल्ली. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के बाद उनकी बेटी भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं. येदियुरप्पा के साथ ही उनकी बेटी को भी बेंगलुरु के मणिपाल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. वहीं मणिपाल अस्पताल की ओर से जारी किए गए सीएम येदियुरप्पा के मेडिकल बुलेटिन के अनुसार उनकी हालत स्थिर है. डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी सेहत पर निगरानी रखे हुए हैं. बता दें कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने रविवार को अपने कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि की थी. बीजेपी के वरिष्ठ नेता ने ट्वीट किया था, ’मैं कोरोना वायरस से संक्रमित हो गया हूं. मैं ठीक हूं, लेकिन डॉक्टरों की सलाह पर एहतियात के तौर पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं. हाल ही में मेरे संपर्क में आए सभी लोगों से मैं अनुरोध करता हूं कि वे सचेत रहें और स्वयं ही पृथक-वास में चले जाएं.’

RELATED ARTICLES

Most Popular