Monday, April 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशयूपी :5 मई से मुफ्त राशन व बीमा योजना का लाभ

यूपी :5 मई से मुफ्त राशन व बीमा योजना का लाभ

सीएम ने पिछली कोरोना लहर में 54 लाख श्रमिक कामगार जनों को भरण-पोषण भत्ता दिया। ऐसा करने वाला उत्तर प्रदेश पहला राज्य था। सभी के राशन-भोजन की व्यवस्था भी की गई थी। इस बार भी चिंता मत कीजिये, 5 मई से राशन मुफ्त मिलने जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने शनिवार को श्रमिक दिवस पर मजदूरों से संवाद करते हुए यह ऐलान किया। इन बीमा योजना के दायरे में पंजीक़ृत, गैरपंजीकृत श्रमिक, खेती व उद्योगों में लगे मजदूर, कुली, रेहड़ी,ठेला, खोमचा लगाने वाले या निर्माण के काम में लगे मजदूर शामिल होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्भाग्यवश यदि आप के साथ कोई अप्रिय दुर्घटना घटती है तो यह 2 लाख रुपये आपके परिजनों के लिए बड़ा सहारा बनेंगे। इसी प्रकार सभी को पांच लाख रुपये तक तक स्वास्थ्य बीमा कवर देने की भी योजना शुरू की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular