यूपी में बढ़ते कोरोना संक्रमण पर बोंली प्रियंका गांधी, अस्पतालों के बजाय श्मशान घाट की क्षमता बढ़ा रही सरकार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि प्रदेश में अमानवीयता चरम सीमा पर है। राज्य सरकार अस्पताल की क्षमता बढ़ाने की बजाय श्मशान घाट की क्षमता बढ़ा रही है। सुश्री गांधी प्रियंका बुधवार को उत्तर प्रदेश की स्थितियों पर यूपी के नेताओं के साथ आपात बैठक कर रही थीं।  उन्होंने यूपी के नेताओं को अपने क्षेत्र पर नजर रखने और वहां की रिपोर्ट भी भेजने के निर्देश दिए हैं।

सुश्री गांधी ने यूपी में कोरोना की मौजूदा स्थिति पर वीडियो कॉनफ्रेंसिंग के जरिए निर्देश दिए  कि जनता को हमें सहयोग करना है और इसके लिए हमें स्थितियों पर नजर रखनी हैं। क्षेत्रवार रिपोर्ट भेजी जाए ताकि स्थितियों को समझा जा सके।  इससे हम एक जिम्मेदार पार्टी होने के नाते समझ पाएंगे कि जनता की कैसे मदद की जा सकती है। उन्होंने कहा कि यूपी से चौंका देने वाली खबरें आ रही हैं। ऐसे समय में सरकार को लोगों की मदद करनी चाहिए तो सरकार की गलत नीतियां ही उनकी दिक्कतें बढ़ा रही हैं। जैसे निजी लैब को टेस्टिंग की इजाजत नहीं है। अस्पताल में भर्ती होने के लिए सीएमओ से पत्र चाहिए। सरकारी लैब में जांच रिपोर्ट 7 दिन में आ रही है।

सरकार के ये नियम लोगों के लिए समस्या बन गए हैं। जांच के लिए लंबी वेटिंग है, एडमिट होने के लिए लंबी वेटिंग है। सरकार को लोगों की मदद करनी चाहिए तो मुश्किले बढ़ा रही है। बैठक में प्रदेश के सभी मंडलों के प्रभारी, विधायक, पूर्व सांसद समेत पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद थे।  उन्होंने सरकार पर सरकारी आंकड़ों पर खेल करने का आरोप लगाया और कहा कि मैं कांग्रेस की तरफ से प्रदेश की जनता से वादा करती हूं कि कांग्रेस हर संभव मदद के लिए तैयार है।  विपक्ष का धर्म है कि जनता के लिए लड़े, उनके सवालों को सरकार से पूछे और कांग्रेस इसके लिए प्रतिबद्ध है।  यूपी में कोरोना की स्थिति भयावह हो चुकी है। हैरानी की बात ये है कि सरकार की तरफ से पूरा लापरवाही का आलम है।  

error: Content is protected !!