Friday, September 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशयूपी बोर्ड: कक्षा-9 से 12 के सभी विषयों के पाठ्यक्रम 30 प्रतिशत...

यूपी बोर्ड: कक्षा-9 से 12 के सभी विषयों के पाठ्यक्रम 30 प्रतिशत किये गये कम

-हाईस्कूल-इण्टरमीडिएट की परीक्षा 70 प्रतिशत पाठ्यक्रम के आधार पर होगी आयोजित

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने कोरोना महामारी के मद्देनजर शैक्षिक सत्र 2020-21 के लिए कक्षा-9, 10, 11 एवं 12 के समस्त विषयों के पाठ्यक्रम 30 प्रतिशत कम किए गये हैं। 
माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव दिव्यकान्त शुक्ल ने बताया कि पाठ्यक्रम सम्बंधी विवरण प्रदेश के समस्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को सम्बंधित जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से उपलब्ध करा दिये गये हैं।
सचिव ने बताया कि संक्षिप्त किया गया पाठ्यक्रम परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर भी उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि परिषद द्वारा वर्ष 2021 की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की परीक्षा 70 प्रतिशत पाठ्यक्रम के आधार पर आयोजित की जायेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular