Friday, April 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशठंड का कहर, पांच ने कानपुर में तोड़ा दम, प्रशासन मौन

ठंड का कहर, पांच ने कानपुर में तोड़ा दम, प्रशासन मौन

कानपुर (हि.स.)। सर्दी के दस्तक देतेे ही शहर में मौतों का सिलसिला जारी हैै। पनकी के रतनपुर में बुधवार तड़के सुबह  ठंड लगने से युवक की मौत हो गई। सड़क किनारे उसका अकड़ा हुआ शव मिलने पर पुलिस उसकी मौत ठंड लगने से होना बता रही है। बताते चले कि जनपद कड़ाके की पड़ रही ठंड ने अब तक पांच लोगों को अपनी चपेट में लिया है। 

शहर में जानलेवा बनी ठंड ने पाव पसार लिया है। किदवई नगर निवासी कुन्दन पनकी में मजदूरी करता था। बुधवार शाम उसकी रात्रि ड्यूटी लगी थी। बुधवार तड़के सुबह काम से घर लौटने पर अचानक वह साइकिल से गश खाकर गिर पड़ा। राहगीरों ने युवक को सड़क किनारे बेसुध हालत में पड़ा देख घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में ले गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि पुलिस युवक की ठंड लगने से मौत हुई है। 

बताते चलें कि, जनपद में कड़ाके की पड़ रही ठंड ने अब तक पांच लोगों को अपनी चपेट में लिया है। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी मामले में कोई सुध नहीं ले रहा। जिसके चलते आये दिन ठंड से मौतों का सिलसिला जारी है। शहर के प्रमुख चौराहों मेें प्रशासन द्वारा कोई अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। ऐसे में खुले आसमान के नीचे सो रहे गरीब मजदूरों व रिक्शा चालकों का हाल बेहाल है। 

कार्डियोलाॅजी में मरीजों की लगी भीड़
सर्दी के सितम शुरू होते ही कार्डियोंलाॅजी अस्पताल में मरीजों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। बुधवार को चेस्ट अस्पताल में मरीजों की काफी भीड़ लगी रही। भीड़ ऐसी थी कि लोगों को वहां कोरोना का कोई डर नहीं दिखाई दे रहा था। काॅडियोलाॅजी अस्पताल के निदेशक विनय कृष्णा ने बताया कि सर्दी में हार्ट के मरीजों को दिक्कते बढ़ जाती। हार्ट के मरीजों के भीड़ को देखते हुए डाक्टरों की चार टीमें गठित की गई है। हार्ट के मरीजों को बेहतर से बेहतर इलाज मुहैया कराने केे प्रयास किये जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular