Wednesday, June 24, 2026
Homeमनोरंजनयूएस में अबॉर्शन का कानूनी अधिकार खत्म करने पर आया प्रियंका चोपड़ा...

यूएस में अबॉर्शन का कानूनी अधिकार खत्म करने पर आया प्रियंका चोपड़ा का रिएक्शन

हाल ही में अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं को 1973 में ‘रो बनाम वेड’ मामले से मिली गर्भपात की कानूनी सुरक्षा खत्म कर दी है। इस फैसले के बाद कई लोग इसका समर्थन कर रहे हैं, तो कई पुरजोर विरोध कर रहे हैं। वहीं अमेरिकी अदालत के इस फैसले पर ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा का भी रिएक्शन सामने आया है। प्रियंका ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो गर्भपात पर उनकी राय को स्पष्ट कर रहा है। प्रियंका द्वारा शेयर किए गया पोस्ट एक कोलाज तस्वीर है जिसमें एक तरफ गन है, जिस पर लिखा है- ‘कैरी करने के लिए स्वतंत्र हैं!’, दूसरी तस्वीर में प्रेग्नेंट महिला के बेबी बंप की है, जिस पर लिखा है- “जबरदस्ती कैरी करना है!” इस पोस्ट के ऊपर एक कैप्शन है, जिसमें लिखा है- “सुप्रीम कोर्ट के दो फैसले बदनामी में रहेंगे।”

यूएस में नागरिकों को गन कैरी करने का अधिकार है। वहीं अब महिलाओं के गर्भपात के मामले में कानूनी सुरक्षा खत्म कर दी है। इसकी वजह से दुनियाभर की कई नामी हस्तियां अदालत के इस फैसले पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रही हैं।

सुरभि सिन्हा

RELATED ARTICLES

Most Popular