Friday, April 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशयुवाओं को शिक्षा के साथ व्यापार और नौकरियों के अवसर भी उपलब्ध...

युवाओं को शिक्षा के साथ व्यापार और नौकरियों के अवसर भी उपलब्ध कराना प्राथमिकता हो : अतुल गर्ग

– वैश्य एकता सम्मेलन में समाज की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर

गाजियाबाद (हि.स.)। प्रदेश के राज्य मंत्री अतुल गर्ग ने बुधवार को यहां कहा कि हमेशा समाज और युवाओं को शिक्षा के साथ व्यापार और नौकरियों के अवसर भी उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। जिससे वैश्य वर्ग का प्रत्येक परिवार सम्पन्न होगा।

श्री गर्ग आज यहां अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की गाजियाबाद इकाई द्वारा हिंदी भवन में वैश्य एकता एवं सम्मान समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। कहा कि हम सभी को एकता के साथ देश और समाज हित मे निर्णय लेने होंगे। राज्य सभा सांसद अनिल अग्रवाल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन व्यापारियों के शहर अग्रोहा के एक महान भारतीय राजा थे । महाराजा अग्रसेन सूर्यवंशी राजा थे जिनका जन्म क्षत्रिय कुल में हुआ था । महाराजा अग्रसेन एक पौराणिक समाजवाद के प्रर्वतक, युग पुरुष, राम राज्य के समर्थक एवं महादानी एवं समाजवाद के प्रथम प्रणेता थे।

एमएलसी दिनेश गोयल, व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रवि कांत गर्ग, महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम, व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष अशोक गोयल, पूर्व विधायक सुरेश बंसल, राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त कैप्टन विकास गुप्ता, उद्यमी संजीव गुप्ता, देवेंद्र हितकारी ने भी अपने विचार रखे।

कार्यक्रम को गणेश वंदना एवं दीप प्रज्ज्वलित कर प्रारम्भ किया गया ।अंजू जैन एवं दीपाली जैन ने काव्यपाठ किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री रजनीश बंसल व विकास बंसल ने किया। अध्यक्ष अनिल संवारीया व् युवा जिलाध्यक्ष गौरव गर्ग ने अतिथियों का स्वागत किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular