Saturday, May 30, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडायुवती की चाकू से गोदकर हत्या

युवती की चाकू से गोदकर हत्या

जानकी शरण द्विवेदी
गोंडा। जिले के इटियाथोक थाने में बीती रात एक युवती की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतका का शव गांव के बाहर एक बाग से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) मनोज कुमार रावत ने सोमवार को बताया कि थाना क्षेत्र के बिश्रामपुर गांव निवासी सकीना (23) ने करीब डेढ़ साल पहले बलरामपुर जिले के निवासी मोहम्मद नसीम से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से वह अपने पति के साथ मायके में ही रह रही थी। उसका शव घर से कुछ दूरी पर गांव के बाहर एक बाग में मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतका के गले पर चाकू के हमले के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने बताया कि इस मामले में मृतका की मां और पति से पूछताछ की जा रही है। घटना के अनावरण के लिए चार टीमें गठित की गई हैं। मौके पर शांति व्यवस्था सामान्य बनी हुई है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular