Friday, April 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशयुवक की गला काटकर हत्या, खेत में मिला शव

युवक की गला काटकर हत्या, खेत में मिला शव

मेरठ (हि.स.)। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के जंगेठी गांव में एक युवक की गला काटकर हत्या कर दी गई। सोमवार को उसका शव गांव के खेत में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है।

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के जंगेठी निवासी विपिन कुमार पुत्र रूपराम ने कुछ समय पहले फैक्ट्री की नौकरी छोड़ दी थी। रविवार को वह अपने घर से निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी बहुत तलाश की। उसका कुछ पता नहीं चल पाया। सोमवार को जंगेठी गांव के जंगल में एक गन्ने के खेत में विपिन का शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा उत्तम सिंह राठौर मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने परिजनों और आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली और जांच पड़ताल शुरू कर दी। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर सुबूत जुटाए। परिजनों ने पुलिस से कोई रंजिश होने की बात से इनकार किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस रंजिश और प्रेम प्रसंग को लेकर जांच में जुटी है। मृतक की मोबाइल कॉल डिटेल भी निकलवाई जा रही है।

कुलदीप

RELATED ARTICLES

Most Popular