Tuesday, April 21, 2026
Homeमनोरंजनयामी गौतम और राहुल खन्ना की 'लॉस्ट' का ट्रेलर हुआ रिलीज

यामी गौतम और राहुल खन्ना की ‘लॉस्ट’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

यामी गौतम अभिनीत थ्रिलर ‘लॉस्ट’ का ट्रेलर बुधवार को जी5 द्वारा अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया। दो मिनट से अधिक लंबे ट्रेलर में, यामी एक क्राइम रिपोर्टर की भूमिका में हैं, जो तुषार पांडे द्वारा अभिनीत एक युवा थिएटर एक्टिविस्ट (इशान भारती) के अचानक गायब होने के पीछे की सच्चाई की तलाश में है।

इस ट्रेलर में दिखाया गया है कि एक लड़का गायब हो जाता है। अब सवाल उठता है कि क्या वह घर से भाग गया है या उसके साथ कुछ दुर्घटना घटती है। इसी उलझन को सुलझाने में यामी गौतम भी जुटी नजर आती हैं।

यह फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है। इस फिल्म में यामी गौतम और राहुल खन्ना मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा पंकज कपूर भी प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं। 16 फरवरी को जी5 पर इस फिल्म का प्रीमियर होगा।

लोकेश चंद्रा

RELATED ARTICLES

Most Popular