Saturday, June 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशयातायात अधीक्षक ने मास्क वितरण करके लोगों को किया जागरूक

यातायात अधीक्षक ने मास्क वितरण करके लोगों को किया जागरूक

कानपुर (हि.स)। शहर में बढ़ रहे लगातार कोरोना मरीजों को लेकर जहां स्वास्थ्य विभाग के माथे पर लकीर बढ़ती जा रही तो वहीं कोरोना की रोकथाम के लिए ट्रैफिक एसपी ने लोगों को मास्क बांट कर जागरूक किया। कोरोना महामारी ने जहां पूरे देश में हाहाकार मचा रखा है। तो इसके प्रकोप से कोई भी व्यक्ति अब छूटा नहीं है।

वहीं, आज बड़ा चौराहा में यातायात अधीक्षक बसंत लाल ने लोगों को जागरूक करते हुए मास्क वितरण किया। साथ ही लोगों से अनुरोध भी किया कि कोरोना काल में वाहन चलाते समय सभी लोगों को हेलमेट व मास्क का उपयोग करना जरूरी होता है। इस से वाहन स्वामी की यात्रा भी सुरक्षित होती है। कोविड19 से बचाव भी होता है। यातायात अधीक्षक ने बताया कि हम लोगों को जागरूक करने के लिए जन चेतना अभियान चला रहे है। 
जो कि ये पूरे माह चलेगा। कोविड-19 व यातायात का पालन न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाई भी की जाएगी। वहीं मास्क वितरण कार्यक्रम में यातायात अधीक्षक बसंत लाल, ट्रैफिक इंस्पेक्टर विनोद यादव, सेक्टर प्रभारी प्रसून मिश्रा, रजनीश व अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular