रोहित कुमार गुप्ता
उतरौला ( बलरामपुर) ।
तहसीलदार को हटाने की मांग कर रहे वकील यहां संकट में आ गए हैं। स्थानीय प्रशासन ने उल्टा वकीलों के ऊपर ही मुकदमा लिख दिया है। अब इसे लेकर सोमवार से उतरौला तहसील में घमासान मचने के पूरे आसार हैं। यह मामला तब हुआ जब वकीलों और लेखपालों में संपूर्ण समाधान दिवस के बहिष्कार के दौरान विवाद हो गया। इसके बाद पुलिस ने लेखपाल दिनेश कुमार की तहरीर पर दस नामजद समेत अज्ञात वकीलों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
दर्ज कराए गए मुकदमे में लेखपाल ने कहा कि शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में तहसीलदार के आदेश पर फरियादियों का प्रार्थना पत्र लिखने के दौरान अधिवक्ताओं ने उनके साथ हाथापाई, गालीगलौज की। मारपीट के दौरान उनके गले की सोने की चेन भी छीन ली।
प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह ने बताया कि दस वकीलों पर नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ बलवा, मारपीट, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने व लूट का मुकदमा दर्ज किया गया है।
यहां वकील कर रहे थे तहसीलदार को हटाने की मांग, उल्टा पड़ गया दांव, अब क्या होगा..
RELATED ARTICLES
