Wednesday, April 22, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमोदी-योगी सरकार लोगों के विश्वास पर उतर रही खरा : स्वतंत्र देव...

मोदी-योगी सरकार लोगों के विश्वास पर उतर रही खरा : स्वतंत्र देव सिंह

फतेहपुर (हि.स.)। जिले में शुक्रवार को इलाहाबाद-झांसी शिक्षक निर्वाचन में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आये कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मतदाताओं को संबोधित करते हुए मोदी-योगी की सरकार के कामकाज की सराहना की। उन्होंने कहा कि दोनों ही सरकारें सबका साथ, सबका विकास और सब के विश्वास पर खरा उतरने के लिए काम कर रही है।

स्वामी प्रसाद मौर्या के द्वारा साधु-संतों की तुलना आतंकवादी से करने वाले बयान पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि मैं प्रभु से कामना करता हूं कि उनको सद्बुद्धि दे। उन्हें और अध्ययन करना चाहिए। समाजवादी पार्टी और बसपा शासनकाल में आतंकवादी घटनाओं में पहले धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया जाता था। जातिवाद, क्षेत्रवाद और भ्रष्टाचार की राजनीति करने वालों का कोई दल नहीं होता। सभी दलों को मोदी सरकार से सीख लेना चाहिए और जनहित के लिए काम करना चाहिए। मोदी जी ने करीब तीन करोड़ से अधिक लोगों को लखपति बना दिया है।

देवेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular