Tuesday, June 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमोदी योगी की नीतियों के कारण एमएलसी चुनाव में जीती भाजपा :...

मोदी योगी की नीतियों के कारण एमएलसी चुनाव में जीती भाजपा : स्वतंत्रदेव सिंह

लखनऊ (हि.स.)। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने विधान परिषद के चुनाव मिली भाजपा की जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया है।

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के स्थानीय प्राधिकारी विधान परिषद चुनाव में भाजपा ने 36 में से 33 सीटों पर विजय का परचम फहराया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रत्येक चुनाव में यूपी में कमल खिलना मोदी और योगी की लोककल्याणकारी नीतियों एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं के निरंतर और अथक परिश्रम का प्रतिफल है।

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविन्द कुमार शर्मा ने भी एमएलसी चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित शीर्ष नेतृत्व एवं कार्यकर्ताओं को श्रेय दिया है।

बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular