Wednesday, June 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमैनपुरी में दुष्कर्म के बाद गर्भ ठहरा तो किशोरी को जिंदा जलाया

मैनपुरी में दुष्कर्म के बाद गर्भ ठहरा तो किशोरी को जिंदा जलाया

– सैफई मेडिकल कॉलेज में जिंदगी और मौत से लड़ रहीं जंग पीड़ित किशोरी

मैनपुरी (हि. स.)। कुरावली थानाक्षेत्र के एक गांव में कुछ दिन पहले किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। वह तीन माह की गर्भवती हो गई। इसकी जानकारी जब आरोपी युवक के परिवार को हुई तो शरण देने का बहना बनाकर किशोरी को अपने घर ले आए। अब आरोप यह लग रहा है कि गर्भवती किशोरी को युवक के परिवार ने जिंदा जलाने का प्रयास किया है। सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती झुलसी किशोरी जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है।

परिवार का आरोप है कि 15 वर्षीय पुत्री के साथ लगभग तीन माह पहले गांव के ही युवक अभिषेक ने दुष्कर्म किया था। शिकायत पर परिवार को जान से मारने की धमकी आरोपितों के द्वारा दी गई थी। बीती गुरुवार को अचानक पुत्री के पेट में दर्द हुआ तो डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां जांच के बाद पता चला कि वह गर्भवती है। जब इसकी शिकायत किशोरी की मां ने युवक की मां से की तो वे लोग किशोरी को अपने घर ले गए।

आरोप है कि बीते शुक्रवार की रात्रि करीब तीन बजे युवक अभिषेक, उसकी मां मीरा देवी और बहन नीतू ने मिलकर किशोरी के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी, जिससे किशोरी गंभीररूप से झुलस गई। पहले उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल फिर सैफई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। उसका इलाज चल रहा है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने रविवार को बताया कि शनिवार को एक महिला ने थाना कुरावली पर आकर तहरीर दी। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि अभिषेक नाम के युवक ने उसकी बेटी के साथ तीन माह पहले दुष्कर्म और वह गर्भवती हो गई। इसकी जानकारी पर आरोपितों ने उनकी बेटी को जिंदा जलाकर प्रयास किया है। पुलिस एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, जल्द ही मुकदमें के अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।

रोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular