अब शादी के लिये मांग रहा 15 लाख
सेना में नौकरी कर रहा है आरोपी
मैनपुरी|किशनी रिश्ते की साली से मोवाइल से बातचीत शुरू हुई। बाद में बात शादी तथा शारीरिक सम्बन्धों तक पहुंच गई। अब शादी के लिये आरोपी को चाहिये 15 लाख। क्योंकि आरोपी सेना में नौकरी कर रहा है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को तहरीर दी कि थाना सौरिख के गांव बोसिया निवासी रिश्ते के जीजा ने उनके भाई से उनका मोवाइल नम्बर लेलिया और उससे बातचीत शुरू कर दी। बातचीत कब प्यार में बदलगई उन्हैं पता ही नहीं चला। कुछ दिनों के बाद आरोपी जो कि भारतीय सेना की 35 राष्ट्रीय रायफल में कार्यरत है ने युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बना लिये। युवती का कहना है कि उसके प्रेमी ने कहा था कि वह उसके साथ शादी करलेगा। यदि घर के लोग राजी न हुये तो कोर्ट मैरिज कर उसे अपने साथ पत्नी बनाकर रखेगा। पर समय के साथ साथ प्यार हवा होता चला गया। फौजी का युवती से मन भर गया तो उसने कहना शुरू किया कि उसकी शादी में 15 लाख दहेज मिल रहा है। यदि इंतजाम कर सको तो वह शादी को तैयार है। युवती का कहना है कि उसके तो पिता भी नहीं है। उसके पास दहेज का कोई इंतजाम भी नहीं है।बताया कि इस समय उक्त फौजी छुट्टी पर आया हुआ है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
मैनपुरी:रिश्ते के जीजा ने शादी का झांसा देकर बनाये शारीरिक सम्बन्ध
RELATED ARTICLES
