Monday, July 27, 2026
Homeखेलमैच फिक्सिंग का दोषी पाया गया श्रीलंका का दिग्गज गेंदबाज

मैच फिक्सिंग का दोषी पाया गया श्रीलंका का दिग्गज गेंदबाज

खेल डेस्क

नई दिल्ली. मैच फिक्सिंग के आरोपों में पहले ही निलंबन का सामना कर रहे श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर और गेंदबाजी कोच नुवान जोयसा (छनूंद र्वलें) को स्वतंत्र पंचाट ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की भ्रष्टाचार रोधी संहिता के तहत तीन अपराधों का दोषी पाया है. क्रिकेट की वैश्विक संचालन संस्था आईसीसी ने गुरुवार को यह जानकारी दी. जोयसा पर नवंबर 2018 में आईसीसी भ्रष्टाचार रोधी संहिता के तहत आरोप तय किए गए थे और उन्हें सभी आरोपों का दोषी पाया गया है. जोयसा ने स्वतंत्र भ्रष्टाचार रोधी पंचाट के समक्ष सुनवाई के अपने अधिकार का इस्तेमाल किया था. आईसीसी ने प्रेस रिलीज में कहा कि यह श्रीलंका निलंबित रहेगा और उनकी सजा की घोषणा बाद में की जाएगी. जोयसा को यूएई में एक टी20 लीग के दौरान भ्रष्टाचार में लिप्त होने के कारण मई 2019 में अस्थाई रूप से निलंबित किया गया था.

RELATED ARTICLES

Most Popular