Wednesday, April 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमेरठ में सड़क दुर्घटना, तीन महिलाओं समेत चार की मौत

मेरठ में सड़क दुर्घटना, तीन महिलाओं समेत चार की मौत

मेरठ (हि.स.)। जिले के जानी खुर्द थाना क्षेत्र में कुराली गांव में मेरठ-बागपत मार्ग पर रविवार को सड़क दुर्घटना में तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना कार और बाइक की जोरदार टक्कर के कारण हुई।

मेरठ-बागपत मार्ग पर जानी थाना क्षेत्र के कुराली गांव के सामने रविवार को साईं मंदिर के पास कार और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। इसमें बाइक के परखच्चे उड़ गए। इस दुर्घटना में बागपत जिले के अमीनगर सराय निवासी भूषण, बाला, मगन आदि गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि बाइक सवार चांदीनगर थाना क्षेत्र के मुकारी गांव निवासी अनुज और उनकी मां सरोज गंभीर रूप से घायल हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने बाला, मगन, अनुज और सरोज को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर मृतकों के परिजन मेडिकल कॉलेज स्थित मोर्चरी हाउस पहुंच गए। इस दुर्घटना के कारण मेरठ-बागपत मार्ग पर काफी देर तक जाम लगा रहा और वाहनों की लंबी कतार लग गई।

कुलदीप

RELATED ARTICLES

Most Popular