Wednesday, May 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमेरठ में बारात में घुसी कार, दूल्हे के चचेरे भाई समेत तीन...

मेरठ में बारात में घुसी कार, दूल्हे के चचेरे भाई समेत तीन की मौत

मेरठ (हि.स.)। जानी थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार बारात में घुस गई। कार की चपेट में आकर दूल्हे के चचेरे भाई समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि आठ बाराती घायल हो गए।

जानी थाना क्षेत्र के सिसौला खुर्द निवासी में प्रभात चौधरी की शादी किठौली गांव के धीर सिंह की बेटी प्रिया से तय हुई।मेरठ-बागपत राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाफर गांव स्थित ग्रीन लीफ विवाह मंडप में शादी का कार्यक्रम चल रहा था। विवाह मंडप के सामने ही द्वार पूजा चल रही थी और बाराती डांस कर रहे थे। इसी बीच मेरठ से आ रही तेज रफ्तार ईको कार ने बारातियों को कुचल दिया। इससे बारातियों में चीख-पुकार मच गई। कार से कुचल कर दूल्हे के चचेरे भाई विकास समेत वरुण व महेंद्र की मौत हो गई। जबकि आठ बाराती घायल हो गए। लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई करके पुलिस को सौंप दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल आरोपित को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।

कुलदीप

RELATED ARTICLES

Most Popular