Sunday, May 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमेरठ में चरस तस्कर तस्लीम का डेढ़ करोड़ का मकान कुर्क

मेरठ में चरस तस्कर तस्लीम का डेढ़ करोड़ का मकान कुर्क

मेरठ (हि.स.)। सोतीगंज के कबाड़ियों, गो तस्करों के बाद अब मेरठ में तरस तस्कर तस्लीम का डेढ़ करोड़ रुपए कीमत का मकान पुलिस ने कुर्क कर लिया। गैंगस्टर एक्ट के तहत लालकुर्ती पुलिस ने लिसाड़ी गेट क्षेत्र में उसके आलीशान मकान पर सील लगा दी।

रेलवे रोड थाना क्षेत्र के भूसा मंडी निवासी चरस तस्कर तस्लीम को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। तस्लीम कई राज्यों में चरस की तस्करी करता है। उसकी पत्नी और बच्चे भी चरस तस्करी में सहयोग करते हैं। पुलिस ने चरस तस्कर पर शिकंजा कसने के लिए उस पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। उस पर लगभग 50 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसकी पत्नी और बच्चों को भी जेल भेज चुकी है। इसके बाद पुलिस ने तस्लीम की संपत्ति को चिन्हित कर लिया। बुधवार को लालकुर्ती पुलिस ने तस्लीम के लिसाड़ी गेट स्थित आलीशान मकान को सील करके कुर्क कर लिया।

एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि इस मकान का बाजार मूल्य लगभग डेढ़ करोड़ रुपए आंका गया है। उसकी अन्य स्थानों पर भी संपत्ति को चिन्हित किया जा रहा है। तस्लीम ने चरस और ड्रग्स बेचकर लिसाड़ी गेट की शानदार कॉलोनी में अपना मकान मकान बनाया। लालकुर्ती पुलिस ने तस्लीम पर गैंगस्टर 14-ए के तहत कार्रवाई करने के लिए पहले मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद उसके बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर उसे कुर्क कर लिया।

कुलदीप

RELATED ARTICLES

Most Popular