Tuesday, April 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमेरठ में गोकशी पर बवाल, मेरठ-करनाल मार्ग किया जाम

मेरठ में गोकशी पर बवाल, मेरठ-करनाल मार्ग किया जाम

मेरठ (हि.स.)। सरूरपुर थाना क्षेत्र के हर्रा गांव के पास सोमवार को गोकशी की घटना पर लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। हिंदू संगठनों की अगुवाई में लोगों ने मेरठ-करनाल हाईवे को जाम कर दिया और जमकर हंगामा किया। पुलिस के गोकशों पर कठोर कार्रवाई के आश्वासन पर लोगों ने जाम खोला।

सरूरपुर थाना क्षेत्र के हर्रा गांव के पास सोमवार को गायों को मारकर सड़क पर फेंक दिया। इससे लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं के साथ लोगों ने मेरठ-करनाल हाईवे पर जमकर हंगामा किया और जाम लगा दिया। इससे इस व्यस्त हाईवे पर दूर-दूर तक वाहनों की लाइन लग गई। 
एसपी देहात अविनाश पांडेय के निर्देश पर सीओ सरधना पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने गोकशों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया और जाम खुलवाया। लोगों ने कहा कि क्षेत्र में आए दिन गोकशी की घटनाएं हो रही है, लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही। लोगों ने गोकशी की घटनाएं नहीं रुकने पर हाईवे पर टेंट गाड़कर आंदोलन करने की चेतावनी दी।

RELATED ARTICLES

Most Popular