मेरठ (हि.स.)। मेरठ व्यापार मंडल के बैनर तले बुधवार को लोगों ने कैंट बोर्ड कार्यालय में जमकर हंगामा किया। उन्होंने निर्माण को लेकर कैंट बोर्ड कर्मचारियों पर परेशान करने का आरोप लगाया।
मेरठ व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सरदार जीतू नागपाल के नेतृत्व में लोगों ने कैंट बोर्ड कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने हंगामा करते हुए आरोप लगाया कि कैंट बोर्ड के कुछ कर्मचारी लोगों के घरों में जाकर अनावश्यक परेशान कर रहे हैं। कैंट बोर्ड अधिकारियों को ज्ञापन देकर ऐसे कैंट बोर्ड कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
उन्होंने कहा कि कैंट क्षेत्र में उनके 50 से 60 साल पुराने निर्माण है। कुछ कर्मचारी घर-घर जाकर लोगों को परेशान कर रहे हैं और कार्रवाई की बात कह रहे हैं। लोगों ने कैंट अधिकारियों से कहा कि वर्षों पहले हुए निर्माण में उनके बुजुर्गों ने कोई नियमों का उल्लंघन किया है तो उन्हें बताया जाए। जिससे उसमें सुधार किया जा सकें। ऐसे कर्मचारियों को लोगों को परेशान करने से रोका जाए। ऐसा नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।
इस अवसर पर जगमोहन, जीशान अहमद, शाहबाज समीर, आनंद कन्नौजिया, सुरेश कुमार, अमन गर्ग आदि उपस्थित रहें।
कुलदीप
