Sunday, May 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकानपुर : खेत चरने के विवाद में दो पक्षों भिड़े, मारपीट में...

कानपुर : खेत चरने के विवाद में दो पक्षों भिड़े, मारपीट में वृद्धा की मौत, आरोपित गिरफ्तार

कानपुर(हि.स.)। साढ़ थाना क्षेत्र के उमरा रसूलपुर गांव में खेतों में गाय जाने को लेकर दो पक्षों में देर रात विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट तब्दील हो गई। इस विवाद और मारपीट के बीच धक्का लगने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। घटना में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

उमरा गांव में रामाधार कुरील की गाय गांव के राजकुमार उर्फ छोटे प्रजापति के खेत में चली गई थी। गाय द्वारा कुछ फसल को चर लिया गया था, जिसको लेकर देर रात दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इसमें रामाधार कुरील की वृद्ध मां 75 वर्षीय कलावती बीच-बचाव करने पहुंची। आरोप है कि परिजनों से गाली गलौज व मारपीट करने के दौरान राजकुमार उर्फ छोटे ने बुजुर्ग कलावती को धक्का दे दिया, जिसके चलते उन्हें गंभीर चोटें आ गई। वृद्धा को गंभीर चोट लग जाने के दौरान परिजनों द्वारा आनन-फानन निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। अस्पताल से घर लाने के दौरान वृद्धा की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच करते हुए मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

सीओ घाटमपुर सुशील कुमार दुबे ने बुधवार को बताया कि खेत में गाय के चरने पर दो पक्षों में विवाद में धक्का दिए जाने से वृद्धा की मौत हो गई है। मृतक वृद्धा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

महमूद/दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular