Tuesday, April 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमेरठ-गाजियाबाद एमएलसी सीट पर 43 केंद्रों पर होगा मतदान

मेरठ-गाजियाबाद एमएलसी सीट पर 43 केंद्रों पर होगा मतदान

मेरठ(हि.स.)। उप्र स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन-2022 में मेरठ-गाजियाबाद सीट के चुनाव प्रेक्षक अनिल कुमार ने शनिवार को बैठक ली। उन्होंने कहा कि चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी ढंग से सकुशल संपन्न कराया जाएगा।

सर्किट हाउस में शनिवार को बैठक में चुनाव प्रेक्षक अनिल कुमार अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। प्रेक्षक ने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन कराया जाए। निर्वाचन बैलेट पेपर के माध्यम से वरीयता क्रम के आधार पर होगा।

जिलाधिकारी के. बालाजी ने बताया कि मेरठ-गाजियाबाद स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन-2022 में जनपद मेरठ में 1678, गाजियाबाद में 799, जनपद हापुड में 863 तथा जनपद बागपत में 910 मतदाता है। कुल 4250 मतदाता 43 मतदान केंद्रों पर अपना वोट डालेंगे। जनपद मेरठ में 17, बागपत में 08, जनपद गाजियाबाद में 11 तथा जनपद हापुड़ में 07 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।

बताया कि मतदाता वरीयता क्रम डिजिट (अंकों) में लिख सकते हैं, शब्दों में नहीं लिखना है। बैलेट पेपर का रंग गुलाबी होगा तथा वरीयता क्रम आयोग द्वारा उपलब्ध कराये जाने वाले बैंगनी रंग के स्कैच पेन से ही अंकन किया जाना है। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ प्रभाकर चौधरी आदि उपस्थित रहे।

कुलदीप

RELATED ARTICLES

Most Popular