Wednesday, June 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुरादाबाद में दलित युवक का उत्पीड़न, दो आरोपित गिरफ्तार

मुरादाबाद में दलित युवक का उत्पीड़न, दो आरोपित गिरफ्तार

मुरादाबाद (हि.स.)। जनपद के भोजपुर थाना क्षेत्र में कट्टरपंथियों ने दलित युवक के साथ मारपीट की और जातिसूचक शब्द कहे। पुलिस ने कार्रवाई हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।
हट-हट गांव निवासी पप्पू पुत्र चिराग ने भोजपुर थाने में तहरीर देकर बताया कि वह वाल्मीकि परिवार से संबंधित है। 20 अक्टूबर को उसका बेटा सौरभ गांव गोधी में जानवरों के लिए खली लेने के लिए गया था। वहां पर दुकानदार जिलानी पुत्र मुज्जमिल और मुज्जमिल पुत्र हसीन ने उसके साथ अभद्रता की। इसका विरोध करने पर सौरभ के साथ मारपीट की और जातिसूचक शब्द कहे। शुक्रवार को इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज करके दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित को सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। इस मामले की जांच सीओ ठाकुरद्वारा विशाल यादव को सौंपी गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular