Wednesday, June 17, 2026
Homeमंडलबस्ती मंडलमुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

बस्ती (हि.स.)। जनपद की वाल्टरगंज पुलिस ने मंगलवार को 25 हजार के रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि थानाध्यक्ष वाल्टरगंज रामफल चौरसिया, प्रभारी एसओजी टीम उमाशंकर त्रिपाठी व प्रभारी सर्विलांस सेल शशिकान्त की संयुक्त टीम ने अम्बेडकरनगर जिले के रहने वाले रणधीर यादव को गौरा तिराहे से गिरफ्तार किया है। वह यूपी गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित था और उसकी गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

महेंद्र/दीपक/सियाराम

RELATED ARTICLES

Most Popular