Monday, April 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री से आगमन से पहले नगर निगम ने हटाया अतिक्रमण

मुख्यमंत्री से आगमन से पहले नगर निगम ने हटाया अतिक्रमण

मेरठ(हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 10 मई को मेरठ आगमन को देखते हुए नगर निगम ने सोमवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इससे अतिक्रमण करने वालों में हड़कम्प मचा रहा। नगर निगम ने पुलिस फोर्स के सहारे बुलडोजर से अतिक्रमण हटाया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मंगलवार को मेरठ में आगमन हो रहा है। मुख्यमंत्री के शहीद स्मारक पर आगमन को देखते हुए नगर निगम ने पुलिस फोर्स की सहायता से अतिक्रमण हटावाया। सोमवार को नगर निगम का ध्वस्तीकरण दस्ता बुलडोजर लेकर शहीद स्मारक पहुंचा और जली कोठी चौराहे पर वीर अब्दुल हमीद पार्क, सड़क किनारे, पटरी और नालों पर किए गए अतिक्रमण को बुलडोजर से हटवाया। कई व्यापारियों ने विरोध करने का मन बनाया, लेकिन पुलिस फोर्स देख वह हिम्मत नहीं जुटा पाए। नगर निगम के बुलडोजर ने वीर अब्दुल हमीद पार्क में कब्जा किए बैठे फर्नीचर वालों को उखाड़ फेंका। इसके बाद छतरी वाले पीर तक अतिक्रमण हटा दिया गया। पार्क के पास स्थित कूड़ाघर को भी नगर निगम की टीमों ने साफ कर दिया। कार्यवाहक नगर आयुक्त प्रमोद कुमार ने बताया कि नगर निगम प्रत्येक माह अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाता है। आगे भी यह अभियान बेरोक-टोक चलता रहेगा।

कुलदीप

RELATED ARTICLES

Most Popular