Thursday, April 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री योगी ने 15 से 18 साल के बच्चों के कोविड टीकाकरण...

मुख्यमंत्री योगी ने 15 से 18 साल के बच्चों के कोविड टीकाकरण का शुभारम्भ किया

लखनऊ(हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को राजधानी लखनऊ के सिविल अस्पताल में 15 से 18 साल के बच्चों के कोविड टीकाकरण का शुभारम्भ किया। इस दौरान सीएम योगी ने जिला अस्पताल में बने केन्द्र का निरीक्षण भी किया।

मुख्यमंत्री योगी प्रदेशवासियों को वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से बचाने के लिए संकल्पित हैं। ओमिक्रान वैरिएंट के प्रभावी होने के पहले ही उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार से बच्चों (15 से 18 वर्ष) का टीकाकरण प्रारंभ कर दिया है।

टीकाकरण के पहले दिन साढ़े तीन हजार केन्द्रों पर कोवैक्सीन लगाई जा रही है। प्रदेश के किशोरों में टीका लगवाने के लिए उत्साह देखने को मिल रहा है। 48 घंटे में ही 6.79 लाख किशोरों ने टीका लगवाने के लिए पंजीकरण करवा लिया है।

प्रदेश सरकार ने बच्चों के टीकाकरण अभियान की शुरुआत के ही दिन एक करोड़ 40 लाख बच्चों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा है। प्रदेश के सभी जिलों में आज से 15 वर्ष से 18 वर्ष तक की उम्र के किशोरों को वैक्सीन लगाई जाएगी। राज्य में वैक्सीन लगाने के लिए करीब 16 हजार केन्द्र बनाए गए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ की पहल पर प्रदेश के किशोरों को टीके के रूप में आज से कोरोना का सुरक्षा कवच मिल रहा है।

राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular