Thursday, April 23, 2026
Homeमनोरंजनअभिनेता जॉन अब्राहम और पत्नी प्रिया भी आए कोरोना की लपेट में

अभिनेता जॉन अब्राहम और पत्नी प्रिया भी आए कोरोना की लपेट में

फिल्म अभिनेता जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी प्रिया रुंचाल कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इसकी जानकारी खुद अभिनेता ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर दी है।

अभिनेता ने लिखा-‘तीन दिन पहले मैं एक शख्स के संपर्क में आया, जिसके बारे में मुझे बाद में पता चला कि वह कोविड पॉजिटिव था। अब प्रिया और मुझे भी कोरोना हो गया है और हम दोनों घर पर क्वारंटीन हैं। हम किसी के भी संपर्क में नहीं हैं। हम दोनों का ही टीकाकरण हो चुका है और बहुत हल्के लक्षण हैं। आप सभी अपना ख्याल रखिए और सुरक्षित रहिए। मास्क पहने रहिए।’

जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी के कोरोना संक्रमित होने की खबर सामने आते ही फैंस उनके जल्द से जल्द स्वस्थ्य होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

इन दिनों पूरे देश कोरोना के केस एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगे हैं और इसका असर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भी देखने को मिल रहा है। जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी के अलावा हाल ही अभिनेत्री नोरा फ़तेही, मृणाल ठाकुर, रिया कपूर, अर्जुन कपूर समेत कई सेलिब्रिटीज़ कोरोना की चपेट में हैं।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular