Wednesday, June 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी ने राम मंदिर आंदोलन के पुरोधा अशोक सिंघल को दी...

 मुख्यमंत्री योगी ने राम मंदिर आंदोलन के पुरोधा अशोक सिंघल को दी श्रद्धांजलि

-महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लाला लाजपत राय को भी किया नमन

लखनऊ (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीराम जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन के पुरोधा व विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंघल की पुण्यतिथि पर याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा कि ‘राम और राष्ट्र’ के उपासक, श्री राम जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन के पुरोधा, विश्व हिन्दू परिषद के शिखर पुरुष, हिन्दू अस्मिता व संस्कृति के संरक्षण-संवर्धन हेतु आजीवन समर्पित रहे श्रद्धेय अशोक सिंघल को उनकी पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि ! आपका ऋषि तुल्य जीवन एक महान प्रेरणा है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी ने लाला लाजपत राय की पुण्यतिथि पर भी श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने गुरुवार को अपने एक अन्य ट्वीट में लिखा है कि महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, अद्भुत संगठनकर्ता एवं लेखक, मातृभूमि की स्वतंत्रता हेतु अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले ‘पंजाब केसरी’ लाला लाजपत राय को उनकी पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। माँ भारती की सेवा को समर्पित रहा आपका त्यागमय जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा पुंज है।

दिलीप शुक्ल

RELATED ARTICLES

Most Popular