मुख्यमंत्री योगी ने बुलंदशहर में 631 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

बुलंदशहर (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को 631 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया है। इस दौरान ट्रांसपोर्ट नगर में महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में 2017 से पहले अराजकता थी। अब दंगाई गले में तख्ती डालकर जान की भीख मांगते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आधी आबादी का 30 साल पुराना सपना साकार कर दिया। महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देकर उन्हें मुख्य धारा में लाया है। सभी दलों ने इस मुद्दे पर सिर्फ राजनीति की, जबकि प्रधानमंत्री ने इसे साकार करके दिखाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सब जानते हैं। पिछले साढ़े नौ सालों में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हमने नए भारत को शक्तिशाली और वैभवशाली भारत को देखा है। भारत 2014 से पहले असुरक्षा का भारत था। घुसपैठिए घुसपैठ करते थे। इस नए भारत में जाति-मजहब के आधार पर काम नहीं, बल्कि समान अधिकार से लाभ मिलता है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश की बेटियां लगातार मेडल ला रही है। सरकार ने इन्हें तीन करोड़ रुपये और डिप्टी एसपी की नौकरी देने का वादा किया है। जल्द ही हम एक आयोजन में सभी खिलाड़ियों का सम्मान करेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में ही सिर्फ एक करोड़ 75 लाख सिलेंडर दिए।

मुफ्त सिलेंडर को घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आज गरीब परिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्ज्वला योजना का लाभ दिया। हमने भी कहा है कि इन्हें इस दिवाली पर एक सिलेंडर मुफ्त दिया जाएगा। देश में लगभग दस करोड़ लोगों को रसोई गैस सिलेंडर दिये गए। उत्तर प्रदेश में ही सिर्फ एक करोड़ 75 लाख सिलेंडर दिये गये।

उन्होंने कहा कि देश के अंदर चार करोड़ गरीब परिवारों को उनके सिर पर छत दी। उत्तर प्रदेश में अब तक 55 लाख आवास दिए गए। आजादी के बाद से ये वंचित रहे। साथ ही देश में 12 करोड़ शौचालय और उत्तर प्रदेश मे पौने तीन करोड़ शौचालय के माध्यम से नारी गरिमा की सुरक्षा की गई।

कार्यक्रम में जिले के सभी विधायक, ब्लॉक प्रमुख, भाजपा नेत्री व भाजपा के कई दिग्गज नेता मौजूद हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी ने जिले में क़रीब 224 करोड़ की 104 परियोजना का लोकार्पण किया। वहीं, करीब 400 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का मुख्यमंत्री ने शिलान्यास किया। परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं की महिला लाभार्थियों को मंच पर चेक व मकानों की चाबी सौंपी।

सचिन/दीपक/मोहित

error: Content is protected !!