Sunday, April 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया चरखारी अर्जुन बांध का निरीक्षण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया चरखारी अर्जुन बांध का निरीक्षण

महोबा (हि. स.) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को हेलीपैड पर उतरने के बाद सीधे अर्जुन बांध को देखने के लिए पहुंचे। जहां अधिकारियों सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद रहे। फूलों से सजी अर्जुन बांध की प्राची शोभायमान हो रही थी।

योगी आदित्य ने निरीक्षण के बाद अर्जुन बांध की लंबाई-चौड़ाई और क्षेत्रफल के विषय में भी मौजूद अधिकारियों से जानकारी ली और बांध पर खड़े होकर लोगों का अभिवादन भी स्वीकार किया। आम जनमानस को प्रणाम भी किया। अर्जुन बांध निरीक्षण के दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता काफी उत्साहित नजर आए और उन्होंने जय श्रीराम और वंदे मातरम जय घोष का जोरदार उच्चारण किया। अर्जुन बांध के निरीक्षण के बाद योगी आदित्यनाथ अपने हेलीकॉप्टर पर सवार होकर महोबा के लिए रवाना हुए।

RELATED ARTICLES

Most Popular