Monday, September 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री ने फिरोजाबाद को दी 269 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

 मुख्यमंत्री ने फिरोजाबाद को दी 269 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

अपराध और अपराधी के लिये उत्तर प्रदेश में कोई स्थान नहीं – मुख्यमंत्री

फिरोजाबाद (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में भाग लेने फिरोजाबाद पहुंचे। मुख्यमंत्री ने 269 करोड़ की 248 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यस किया। उन्होंने फिरोजाबाद के कांच उद्योग को नई पहचान देने का आहवान करते हुये कहा कि जो भी तकनीकी अथवा अन्य समस्याएं हैं। उन्हें डबल इंजन की सरकार दूर करने का काम करेगी। इसके साथ ही उद्यमियों को सुविधा एवं सुरक्षा भी प्रदान की जायेगी।

नगर के तिलक इंटर कालेज के मैदान पर प्रबुद्ध सम्मेलन को सम्बोधित करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि हम नये भारत के साथ-साथ नये उत्तर प्रदेश का निर्माण कर रहे हैं। कानून व्यवस्था के क्षेत्र में अन्य प्रदेशों में उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था की नजीर दी जाती है। उत्तर प्रदेश में अपराध और अपराधियों के लिये कोई स्थान नहीं है। उत्तर प्रदेश अब दंगा मुक्त और अराजकता मुक्त प्रदेश के रूप में पहचान बना चुका है। भारत ने वैश्विक क्षेत्र में पांच बड़ी अर्थव्यवस्थाओं को पछाडकर अपना स्थान बनाया है। उसी प्रकार उत्तर प्रदेश भी आर्थिक क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। उद्योगों के विकास के लिये विशेष सुविधा और सुरक्षा प्रदान की जा रही है। भ्रष्टाचार को समाप्त किया गया है।

मुख्यमंत्री ने फिरोजाबाद कांच उद्योग पर विशेष रूप से बोलते हुये कहा कि विगत वर्ष में कांच उद्योग ने एक हजार करोड़ रूपये का व्यवसाय किया है। मैं चाहता हूॅ कि कांच उद्योग को नई पहचान देने के लिये नई तकनीकी पैकेजिंग व डिजाईनिंग की सुविधा सरकार द्वारा उपलब्ध करायी जाये, जिससे कांच उद्योग के एक्सपोर्ट का व्यवसाय एक नई ऊंचाई छूता हुआ पांच करोड़ तक पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों एवं उधमियों से इस तरफ पहल करने का भी आहवान किया।

उन्होंने विकास पर चर्चा करते हुये कहा कि वर्ष 2017 में उत्तर प्रदेश के 75 जिलो में मात्र 12 मेड़ीकल कालेज थे। जिन्हें हमने बढ़ाकर अब 59 जिलों में कर दिया है। बाकी 16 जिलों में एक वर्ष के अन्दर मेड़ीकल कालेज स्थापित किये जायेंगे। जल जीवन मिशन के तहत घर-घर जल पहुंचाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने केन्द्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं पर भी विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुये कहा कि सभी योजनाओं का लाभ विना भेदभाव के भारत के प्रत्येक पात्र लाभार्थी को सबका साथ-सबका विश्वास के साथ दिया जा रहा है। इससे पूर्व उन्होंने मंच से विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को भी लाभान्वित किया तथा दिव्यांगों को ट्राईसाईकिल प्रदान की। उन्होंने मंच से नगर निगम के विकास कार्यों की पुस्तिका का भी विमोचन किया।

इस मौके पर ब्रज प्रदेश के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, सांसद डॉ चन्द्रसेन जादौन, डॉ अनिल जैन, एमएलसी गोपाल अंजान, मेयर नूतन राठौर, विधायक मनीष असीजा, प्रेमपाल धनगर, जिलाध्यक्ष वृद्वावन लाल गुप्ता, महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार आदि मंच पर मौजूद रहे।

कौशल

RELATED ARTICLES

Most Popular