Thursday, April 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री ने किया वाटर स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स का लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने किया वाटर स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स का लोकार्पण

गोरखपुर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 30 दिसंबर को नौकायन क्षेत्र में 45 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित वाटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का उद्घाटन किया। फीता काटने एवं फलक अनावरण कर लोकार्पण करने से पूर्व मुख्यमंत्री के कहने पर कालीबाड़ी के महंत ने नारियल तोड़ा।

लोकार्पण के बाद मुख्यमंत्री ने काम्प्लेक्स भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां से संचालित होने वाली वाटर स्पोर्ट्स की गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। भवन के हाल में एक प्रदर्शनी लगाई गई थी। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रवीन्द्र मिश्र ने उन्हें वाटर स्पोर्ट्स की गतिविधियों के बारे में बताया। भवन के प्रथम तल पर भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गए थे।

इसके बाद भवन से ताल तक जाने वाले अंडरपास से होते हुए मुख्यमंत्री रामगढ़ ताल के प्लेटफार्म पर पहुंचे। वहां से हरी झंडी दिखाकर नौका प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने नाव पर सवार होकर रामगढ़ ताल का भ्रमण किया। करीब पांच मिनट ताल में भ्रमण करने के बाद वह फिर वाटर स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स के पास आए। और यहां से महंत दिग्विजय नाथ पार्क के लिए रवाना हो गए। इस दौरान सांसद रविकिशन, जिला पंचायत अध्यक्ष साधना सिंह, विधायक फतेह बहादुर सिंह आदि उपस्थित रहे।

आमोद

RELATED ARTICLES

Most Popular