Saturday, September 19, 2026
Homeराष्ट्रीयमुख्यमंत्री ने ईद-ए-मिलादुन्नबी पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी

मुख्यमंत्री ने ईद-ए-मिलादुन्नबी पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी है।

अपने बधाई संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि पैगम्बर हज़रत मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर यह पर्व मनाया जाता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह पर्व समाज में शांति और सद्भाव को बढ़ाने के लिए नई प्रेरणा देगा। मुख्यमंत्री ने लोगों से कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत सभी सावधानियां बरतते हुए ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर कार्यक्रमों को आयोजित करने की अपील की है।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular