Saturday, April 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री के चित्रकूट दौरे को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट

मुख्यमंत्री के चित्रकूट दौरे को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट

– जिलाधिकारी ने लालापुर आश्रम पहुंचकर लिया व्यवस्थाओं का जायजा

चित्रकूट (हि.स.)। रामायण के रचयिता आदि संत महर्षि वाल्मीकि की नौ अक्टूबर को जयंती के शुभ अवसर पर लालापुर आश्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संभावित दौरा है। इसको लेकर शनिवार को जिला प्रशासन अलर्ट दिखा। मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों का जायजा लेते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों से समय से सारी व्यवस्थाएं दुरूस्त करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी अभिषेक आनन्द आज अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल पहुंचे। उन्होंने मौके पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने हेलीपैड, कार्यक्रम स्थल, असावर माता मंदिर, वाल्मीकि मंदिर में पहुंचकर व्यवस्था देखी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि रविवार को चित्रकूट जनपद में मुख्यमंत्री के संभावित भ्रमण को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएं ताकि कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराया जा सके।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे सुनंदू सुधाकरण, प्रभागीय वनाधिकारी आर के दीक्षित, उप जिलाधिकारी कर्वी राजबहादुर, मानिकपुर प्रमेश श्रीवास्तव, जिला पंचायत राज अधिकारी तुलसीराम, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड सत्येंद्र नाथ, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी एस के शुक्ला, खंड विकास अधिकारी मानिकपुर धनंजय सिंह सहित संबंधित अधिकारी तथा बाल्मीकि आश्रम के महंत भरत दास, ग्राम प्रधान बगरेही केदारनाथ यादव आदि मौजूद रहे।

रतन

RELATED ARTICLES

Most Popular