Thursday, May 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात मुख्य आरक्षी की गोली लगने से मौत

 मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात मुख्य आरक्षी की गोली लगने से मौत

बाराबंकी (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में तैनात मुख्य आरक्षी संदीप यादव की गोली लगने से मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब उनकी सर्विस रिवॉल्वर से अचानक फायर हो गया और गोली सीधे उनके सिर में लगी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। संदीप यादव शनिवार से ड्यूटी पर लौटने वाले थे।

पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि पिस्टल की सफाई करते वक्त गोली चलने की संभावना है। हर पहलू की जांच की जा रही है।अयोध्या जिले के इनायत नगर थाना क्षेत्र स्थित ग्राम कदमपुर निवासी वेद प्रकाश यादव का पुत्र संदीप यादव बाराबंकी बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ग्रीन गार्डन सिटी में निजी मकान बनाकर रह रहे थे। उनके परिवार में पत्नी निशा और आठ साल की बच्ची अर्पिता हैं। वर्तमान समय में संदीप मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात थे। वह अपनी सरकारी पिस्टल को साफ कर रहे थे। तभी अचानक गोली चली और आरक्षी के सिर में जा लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पाकर मौके पर प्रभारी निरीक्षक शिव नारायण सिंह पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लेते हुए घटना के संबंध में उच्च अधिकारियों को सूचना दी। परिजनों के आ जाने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पंकज/दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular