Sunday, April 19, 2026
Homeराज्य मुंबई में नौसेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, जांच के आदेश

 मुंबई में नौसेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, जांच के आदेश

– गश्ती जहाज ने सभी क्रू मेंबर्स को सुरक्षित खोज निकाला

– हादसे के समय नियमित उड़ान पर था नेवी का हेलीकॉप्टर

नई दिल्ली (हि.स.)। भारतीय नौसेना का एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर (एएलएच) बुधवार सुबह मुंबई में समुद्र तट के करीब खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

हादसे के समय हेलीकॉप्टर नियमित उड़ान पर था, लेकिन अचानक समुद्र तट के करीब खाई में गिर गया। तत्काल खोज और बचाव शुरू करके नौसैनिक गश्ती टीम ने चालक दल के 3 सदस्यों को सुरक्षित खोज लिया है। घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

नौसेना प्रवक्ता कमांडर विवेक मधवाल ने बताया कि भारतीय नौसेना का एक उन्नत हल्का हेलीकॉप्टर (एएलएच) बुधवार सुबह मुंबई तट के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। नौसेना ने कहा कि हेलीकॉप्टर के चालक दल के तीन सदस्यों को नौसेना के एक गश्ती जहाज ने सुरक्षित खोज लिया है। सभी क्रू मेंबर्स सुरक्षित हैं और हादसे का कारण पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं।

सुनीत/दधिबल

RELATED ARTICLES

Most Popular