Monday, September 21, 2026
Homeराज्यमुंबई के बाद महाराष्ट्र से भी गुड न्यूज

मुंबई के बाद महाराष्ट्र से भी गुड न्यूज

कोरोना केसों में बड़ी गिरावट, टलेगा लॉकडाउन?

राज्य डेस्क

मुंबई। कोरोना को लेकर महाराष्ट्र और मुंबई से सोमवार को दो-दो गुड न्यूज सामने आए हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में काफी कमी दर्ज की गई है। महाराष्ट्र में जहां सोमवार को 51,651 केस सामने आए तो वहीं मुंबई में भी कोरोना केस 7 हजार से कम हैं। एक दिन पहले महाराष्ट्र में जहां 63 हजार से अधिक केस मिले थे तो मुंबई में भी करीब 10 हजार मरीज मिले थे।
महाराष्ट्र और मुंबई से दूसरी गुड न्यूज यह है कि दूसरी लहर में पहली बार एक्टिव केसों में कमी आई है, क्योंकि 24 घंटे में मिले केसों की तुलना में रिकवरी अधिक हुई है। कोरोना केसों में यह कमी ऐसे समय पर दर्ज की गई है, जब राज्य में कभी भी लॉकडाउन की घोषणा हो सकती है। माना जा रहा है कोरोना केसों में कमी के पीछे वीकेंड लॉकडाउन का असर हो सकता है। राज्य में शुक्रवार शाम से सोमवार सुबह तक सख्त लॉकडाउन लागू रहा। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 51,751 केस सामने आए हैं और इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 34,58,996 हो गई है। मौतों के आंकड़ों में भी कमी आई है। पिछले 24 घंटे में 258 लोगों की जान गई है। राज्य में अब तक कुल 58,245 लोग इस वायरस की वजह से जान गंवा चुके हैं।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular