Friday, September 18, 2026
Homeमनोरंजनमुंबई के ताज होटल में धूमधाम से मनाया गया आलिया भट्ट का...

मुंबई के ताज होटल में धूमधाम से मनाया गया आलिया भट्ट का बर्थडे

एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपना 31वां जन्मदिन माना रही है। उनके जन्मदिन पर फैंस और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज उन्हें खूब बधाइयां दे रहे हैं। आलिया ने अपना जन्मदिन अपने परिवार के साथ मनाया। उन्हें भट्ट और कपूर परिवार के साथ मुंबई के मशहूर ताज होटल में देखा गया।

ताज होटल में आधी रात को आलिया भट्ट का जन्मदिन मनाया गया। उनके जन्मदिन के लिए भट्ट और कपूर परिवार ताज होटल पहुंचा। मां सोनी राजदान, बहन शाहीन भट्ट, सास नीतू कपूर, रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट का एक वीडियो वरिंदर चावला के पैपराजी अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो में आलिया के दोस्त भी नजर आ रहे हैं।

आलिया भट्ट के जन्मदिन पर अंबानी परिवार के कुछ सदस्य भी शामिल हुए। ताज होटल से बाहर आने का उनका वीडियो सामने आया है। आलिया का जन्मदिन मनाने के बाद घर जाते समय आकाश अंबानी, ईशा अंबानी और उनके पति आनंद पीरामल सभी पैपराजी के कैमरे में कैद हुए।

आलिया भट्ट के फैंस उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। 31 साल की आलिया के काम की बात करें तो उनकी आने वाली फिल्म ‘जिगरा’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है। उनकी 2023 में आई फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ सुपरहिट रही थी।

लोकेश चंद्रा/सुनीत

RELATED ARTICLES

Most Popular