Saturday, September 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुंडन संस्कार को विंध्याचल आए बालक की गंगा में डूबने से मौत

मुंडन संस्कार को विंध्याचल आए बालक की गंगा में डूबने से मौत

– साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने नदी से निकाला शव

मीरजापुर(हि.स.)। विंध्याचल के पक्का घाट पर रविवार को गंगा स्नान करते समय छह वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। प्रयागराज जिले के कोरांव थाना क्षेत्र के झरवनिया गांव निवासी अंशुमान मिश्र परिवार व रिश्तेदारों के साथ बालक अनुराग का मुंडन संस्कार कराने विंध्याचल आए थे।

अंशुमान मिश्र अपने परिवार व रिश्तेदारों समेत 14 सदस्यों के साथ अपने भतीजे अनुराग का मुण्डन संस्कार करने विंध्याचल आए थे। दर्शन-पूजन के पूर्व परिवार के सभी सदस्य गंगा स्नान करने के लिए पक्का घाट पर पहुंचे और गंगा स्नान करने लगे। स्नान करते समय बालक पर किसी का ध्यान नहीं पड़ा और विनायक मिश्र का छह वर्षीय बालक नदी की गहराई में समा गया। बालक के डूबने की जानकारी होते ही घाट पर मौजूद परिवार एवं स्थानीय लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद गोताखोरों व नाविकों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। लगभग साढ़े तीन घंटे के अथक प्रयास के बाद बालक को पानी के बाहर निकाला गया। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां परीक्षण के दौरान चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

गिरजा शंकर

RELATED ARTICLES

Most Popular