Sunday, May 3, 2026
Homeमनोरंजनमीका सिंह इस साल नहीं मनाएंगे अपना जन्मदिन

मीका सिंह इस साल नहीं मनाएंगे अपना जन्मदिन

फेमस बॉलीवुड और पंजाबी सिंगर मीका सिंह का 10 जून को जन्मदिन है, जिसे लेकर उनके फैंस में काफी उत्साह है। लेकिन मीका सिंह ने इस साल अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला लिया है।

हाल ही में हुई पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की निर्मम हत्या और कोलकाता में भारतीय सिनेमा जगत के जाने माने सिंगर केके की असमय मौत से मीका सिंह काफी दुखी हैं। इन दोनों की मौत का मीका सिंह पर काफी गहरा असर हुआ है, जिसके चलते उन्होंने इस साल अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है।

सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद सिंगर मीका सिंह ने लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप की एक पोस्ट शेयर करते हुए ऐसे फेसबुक पेज को बैन करने की मांग की थी। जिसके बाद उनकी जान को खतरा देखते हुए उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। बता दें कि मीका इन दिनों जोधपुर के द उम्मेद होटल में स्वयंवर मीका का विवाह की शूटिंग कर रहे हैं।

कुसुम/दधिबल

RELATED ARTICLES

Most Popular