जनपद बलरामपुर नगर भगवती गंज विशनीपुर में नववर्ष के पावन अवसर पर विनीत शिल्पी जन सेवा समिति के प्रधान कार्यालय पर बच्चों का रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत की गई इस अवसर पर मुख्य अतिथि शाबान अली चेयरपर्सन नगर पालिका परिषद् एवं विशिष्ट अतिथि संजय मिश्रा सभासद,विशिष्ट अतिथि मे कई सालों से समाज सेवा के रूप में काम करने वाले रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी गौ सेवक युवा समाजसेवी बलरामपुर ने रीवन काटा,इसके बाद नववर्ष के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण अतिथियों के द्वारा किया गया इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत किया गया कार्यक्रम संरक्षक रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी जिलाध्यक्ष वैश्य समाज बलरामपुर द्वारा किया गया इस अवसर पर विभिन्न संस्थानों के बच्चों ने अनेक मनमोहक एवं ज्ञानवर्धक,जैसे बेटी बचाव बेटी पढ़ाव,नारी सशक्तीकरण एवं अन्य विषयों पर कार्यक्रम प्रस्तुत किये इसके बाद विनीत शिल्पी जन सेवा समिति के अध्यक्ष विनीत सागर ने बताया कि संस्था के इस कार्यालय द्वारा अनेक सामाजिक कार्य संचालित किए जायेंगे जैसे निःशुल्क शिक्षा, कम्प्यूटर शिक्षा,सिलाई कढ़ाई आदि कार्यक्रम के अन्त में शिल्पी जायसवाल एवं नीरज पाण्डेय द्वारा सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया इस कार्यक्रम में जिला के वरिष्ठ पत्रकार बन्धुओं का स्वागत एवं सम्मान किया गया इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी ने आने वाले समय में संस्था के विशेष कार्यक्रमों के बारे में संक्षेप में बताया अन्त में समस्त प्रतिभागियों को पुरूस्कृत किया गया इस संस्कृत कार्यक्रम में गीता निशा,महेन्द्र,बेबी,गुड़िया गुप्ता कुलदीप,राजा बाबू,रूबी कृपा,मो कलीम,रंजीत कुमार नंद कुवर त्रिपाठी,का विशेष योगदान दिया जिसमें काफी संख्या में बच्चे व उनके माता-पिता भी इस रंगारंग कार्यक्रम में मौजूद रहे
