Thursday, April 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमिशन शक्ति के तहत विभागों में एक दिन की अधिकारी बनीं बेटियां,...

मिशन शक्ति के तहत विभागों में एक दिन की अधिकारी बनीं बेटियां, मेहनत कर संजोएंगी सपना

– शैफाली स्वर्णकार ने ककवन व मीनाक्षी ने शिवराजपुर थानाध्यक्ष की संभाली कुर्सी, सुनी जनता की समस्याएं

– अलग-अलग विभागों में स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं को दी गई एक दिन की जिम्मेदारी

कानपुर(हि.स.)। बॉलीवुड की फिल्म नायक में अभिनेता अनिल कपूर ने एक दिन के मुख्यमंत्री का किरदार निभाया है जो आज भी लोगों के बीच चर्चा का केन्द्र रहता है। लेकिन कानपुर में मिशन शक्ति के तहल स्कूलों में पढ़ रही बेटियों का सपना हकीकत में पूरा हो रहा है। इसके तहत एक बार फिर विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियां जनपद की बेटियों ने बखूब निभाया। पूरे रौब और इमानदारी के साथ बेटियों ने अधीनस्थों को फटकार लगाई और ईमानदारी से कार्य करने की नसीहत दी। हालांकि इन सभी पदों पर एक दिन के लिए सांकेतिक पदभार कराया गया था।

मिशन शक्ति के तहत विभागों में एक दिन की अधिकारी बनीं बेटियां, मेहनत कर संजोएंगी सपना

मिशन शक्ति के तहत शुक्रवार को जनपद के विभिन्न विभागों की एक दिन की जिम्मेदारी स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं को दी गई। उन्हें वे सभी प्रोटोकॉल दिए गए जो एक पुलिस अधिकारी को दिए जाते हैं। इसके तहत ककवन थाने में प्रधान प्रीति व पूर्व प्रधान राजू स्वर्णकार की बेटी शैफाली स्वर्णकार थानाध्यक्ष बनी। उन्होंने थानाध्यक्ष की कुर्सी संभाली और पूरे रौब के साथ फाइलों को चेक किया। इसके साथ ही फरियादियों की समस्याओं को सुनकर निदान करने का आदेश भी दिया। इस दौरान ककवन थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार कश्यप से सैफाली सलाह लेती रहीं। शैफाली ने कहा कि कड़ी मेहनत कर पुलिस विभाग में आईपीएस बनना चाहती हूं।

शिवराजपुर में मीनाक्षी कटियार थानाध्यक्ष की कुर्सी संभाली और सभी अभिलेखों को उन्होंने चेक किया। उनकी सहायता थानाध्यक्ष विनोद कश्यप करते रहे। उत्तरीपुरा निवासी सूर्यांशी पाल ने गांव के ही इंटर कॉलेज में सांकेतिक तौर पर प्रिंसिपल का पदभार ग्रहण किया। सूर्यांशी ने टीचर्स को समय से स्कूल आने और प्रत्येक बच्चे की पढ़ाई पर जोर दिया। इसी तरह सभ्या कटियार ने बिल्हौर थाना प्रभारी का पदभार ग्रहण कर फरियादियों की समस्याओं को सुना। वहीं रेल बाजार थाना के प्रभारी का पदभार दिशा शुक्ला ने ग्रहण किया।

यह बनीं अधिकारी

मिशन शक्ति योजना के तहत शिवराजपुर की बेटी वैष्णवी कुशवाहा को जिला पंचायत राज अधिकारी की सांकेतिक रुप से जिम्मेदारी सौंपी गई। उन्होंने विभाग की योजनाओं को समझा और कहा कि पूरी ईमानदारी के साथ कार्य होना चाहिए। ग्राम सचिवों के साथ बैठक कर उन्होंने निर्देश दिए कि सामुदायिक शौचालयों, खेल मैदान और अंत्येष्टी स्थलों का काम जल्द से जल्द पूरा किया जाए। इसके साथ ही ग्राम पंचायतों में होने वाले कार्यों की डेडलाइन तय कर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। वैष्णवी आईएएस अधिकारी ही बनना चाहती हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी कमल किशोर से वैष्णवी जिम्मेदारियों को समझती रही।

मिशन शक्ति के तहत विभागों में एक दिन की अधिकारी बनीं बेटियां, मेहनत कर संजोएंगी सपना

मान्या गुप्ता को जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर ने जिला प्रोबेशन अधिकारी का पदभार ग्रहण कराया और उन्होंने कर्मचारियों की उपस्थिति को चेक किया। उन्होंने विभागीय समीक्षा के साथ चल रही योजनाओं के बारे में जानकारी ली। मान्या ने बताया कि विभाग में जनहित से जुड़ी कई योजनाएं संचालित हैं। विभाग में पेंडेंसी न हो, इसको लेकर निर्देश दिए।

गोपाल नगर की रहने वाली नंदिनी सिंह राठौर को जिला कार्यक्रम अधिकारी का सांकेतिक पदभार सौंपा गया है। नंदिनी ने आते ही कर्मचारियों की उपस्थिति रजिस्टर को चेक किया। इसमें कई कर्मचारी लेट से आए, उनको समय पर आने के निर्देश दिए। इसके बाद नंदिनी ने पोषण मिशन की जानकारी ली। नंदिनी ने बताया कि वे अब इसी कुर्सी पर बैठना चाहेंगी, इसके लिए वे जीतोड़ मेहनत कर असल में अधिकारी बनेंगी। वहीं, माही साहू ने महिला कल्याण विभाग में उपनिदेशक पद का पदभार ग्रहण किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular