Sunday, June 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमिला टैबलेट और स्मार्टफोन तो गदगद हुए वेद एवं उपनिषद् पढ़ने वाले...

मिला टैबलेट और स्मार्टफोन तो गदगद हुए वेद एवं उपनिषद् पढ़ने वाले छात्र

वाराणसी(हि.स.)। अस्सी स्थित भागवत महाविद्यालय में मंगलवार को आचार्य अंतिम वर्ष के छात्रों में टैबलेट एवं शास्त्री तृतीय वर्ष के छात्रों में स्मार्टफोन वितरित किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अशोक कुमार पांडेय की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि पार्षद रविंद्र कुमार सिंह और पार्षद विनीत सिंह ने छात्रों में स्मार्टफोन और टैबलेट जैसे ही दिया। वेदपाठी उपनिषद पढ़ने वाले छात्र गदगद हो गये।

इस अवसर पर पार्षद रविंद्र सिंह ने बताया कि कोरोना काल में शिक्षा के डिजिटलीकरण के उद्देश्य से सरकार द्वारा योजना बनाई गई । जिसका लाभ छात्रों को मिले तथा वह तकनीकी रूप से सशक्त हो ।

प्राचार्य अशोक कुमार पांडेय ने कहा कि छात्रों को टैबलेट और स्मार्टफोन मिलने से अब वह संस्कृत के साथ-साथ तकनीकी शिक्षा में भी महारत हासिल करेंगे । आए हुए अतिथियों का स्वागत डॉक्टर नंदकिशोर पांडेय ने किया। संचालन वरुणेश चंद्र दीक्षित और धन्यवाद डॉक्टर विवेकानंद ने किया।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular