Tuesday, April 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमास्टर प्लान में अंतर्देशीय कंटेनर डिपो को शिफ्ट किए जाने की मांग

मास्टर प्लान में अंतर्देशीय कंटेनर डिपो को शिफ्ट किए जाने की मांग

मुुरादाबाद (हि.स.)। मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के महासचिव अवधेश अग्रवाल ने मास्टर प्लान में अंतर्देशीय कंटेनर डिपो को अन्यत्र शिफ्ट किए जाने की मांग उठाई है।

मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन का प्रतिनिधि मंडल एसोसिएशन के महासचिव अवधेश अग्रवाल के नेतृत्व में मुरादाबाद की महायोजना 2031 को लेकर आपत्तियां व सुझाव रखने के उद्देश्य से मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष मधुसूदन हुल्गी से रविवार को मिला। प्रतिनिधि मंडल ने मुरादाबाद के हरथला इंडस्ट्रियल एरिया में कुछ क्षेत्र को आवासीय के लिए निर्धारित कर दिए जाने के प्रस्ताव पर आपत्ति दर्ज कराई। प्रतिनिधिमंडल को एमडीए वीसी मधुसूदन हुल्गी ने बताया कि काशीपुर रोड पर इंडस्ट्रियल एरिया के लिए जगह छोड़ी गई है। यहां आर्टीजन अपना कार्य कर सकेंगे।

प्रतिनिधिमंडल में ईपीसीएच के वाइस चेयरमैन कमल सोनी, ईपीसीएच के सीओए सदस्य अवधेश अग्रवाल, नदीम खान, प्रेमवीर सिंह, अशोक पुगला, राकेश खन्ना, मनु तलवार, रमन ओहरी, विनय रावल रहे।

निमित

RELATED ARTICLES

Most Popular