Tuesday, April 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमायावती बोलीं, जान है तो जहान है, कोरोना को लेकर सतर्कता से...

मायावती बोलीं, जान है तो जहान है, कोरोना को लेकर सतर्कता से मनाएं दीपावली

लखनऊ (हि.स.)। बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने दीपावाली पर अपनी शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कोरोना के मद्देनजर ‘जान है तो जहान है’ का हवाला देते हुए लोगों से सरकार के निर्देशों के अनुरूप पर्व मनाने की अपील की है। 
मायावती ने शनिवार को कहा कि समस्त देशवासियों को रोशनी के पर्व दीपावली व गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज की हार्दिक बधाई व अनेक शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि कोरोना प्रकोप के लगातार जारी रहने के कारण इन उत्सवों को भी ‘जान है तो जहान है’ के सरकारी निर्देशों के अनुसार पूरी सतर्कता व सावधानी के साथ मनायें तो बेहतर।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि दीपावली के अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। दीपावली अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। 
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष व प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि आप सभी को दीपावली की हार्दिक  शुभकामनाएं। यह ‘दीपोत्सव’ आपके जीवन में सुख समृद्धि व सौभाग्य लाये।

RELATED ARTICLES

Most Popular