Monday, August 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमायके में रह रही पत्नी की नृशंस हत्या करने वाला गिरफ्तार

मायके में रह रही पत्नी की नृशंस हत्या करने वाला गिरफ्तार

गाजियाबाद(हि.स.)। कोतवाली थाना क्षेत्र में मायके में रह रही पत्नी की धारदार हथियारों से नृशंस हत्या करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है।

एसीपी सिटी अंशु जैन ने बताया कि मॉडल टाउन थाना क्षेत्र के आर्य नगर निवासी वंशिका कश्यप (22) की शादी दो साल पहले विजयनगर निवासी नरेश कश्यप के साथ हुई थी। शुरू में तो सब कुछ ठीक चला लेकिन बाद में दोनों के बीच विवाद हो गया। इसी विवाद के चलते करीब डेढ़ साल से वंशिका कश्यप अपने मायके में रह रही थी। नरेश कश्यप कल शाम किसी बहाने वंशिका कश्यप के मायके पहुंचा। जहां दोनों के बीच कुछ विवाद हुआ और उसके बाद उसने धारदार हथियार से वंशिका की हत्या कर दी और वहां से फरार हो गया। पुलिस ने उसे कुछ देर बाद ही उसे गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि मामले की गहराई से जांच पड़ताल की जा रही है और वंशिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

फरमान

RELATED ARTICLES

Most Popular