Monday, May 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमाफिया राकेश यादव का घर जब्त, टॉप टेन में शामिल है यह...

माफिया राकेश यादव का घर जब्त, टॉप टेन में शामिल है यह अपराधी

गोरखपुर दिसंबर (हि.स.)। गोरखपुर पुलिस ने जिले के टॉप टेन अपराधियों की सूची में शामिल एवं कई मामलों में वांछित अपराधी राकेश यादव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके झुगिया स्थित मकान को जब्त कर लिया है। राकेश सांसद कमलेश पासवान के पिता ओमप्रकाश पासवान की हत्या का मुख्य आरोपित भी है और देवरिया जेल में बंद है।

राकेश पर आरोप था कि उसने विपिन सिंह सहित अन्य को सुपारी देकर हत्या कराने का प्रयास किया था। इसी मामले में उसके विरोधी को गोली मारी गई थी, हालांकि वह बच गया था। विपिन सिंह ने दोबारा राकेश के विरोधी को मारने का प्रयास किया था लेकिन पुलिस की घेराबंदी में उसी का एनकाउंटर हो गया। उधर, राकेश पर पिपराइच और गुलरिहा थाने में केस दर्ज हुआ। वहीं इससे पहले भी कई थानों में उसके ऊपर केस दर्ज है।

RELATED ARTICLES

Most Popular